बागेश्वर धाम में होगा सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव 

छतरपुर। बागेश्वर धाम में अगले वर्ष 15 फरवरी 2026 को भव्य सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष धाम द्वारा 300 गरीब, बेसहारा और मातृ-पितृहीन बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन के लिए पंजीकरण 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक रहेगा, जिसमें इच्छुक परिजन धाम के कार्यालय नंबर-5 में जाकर नाम दर्ज करा सकते हैं।

पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवरात्रि के अवसर पर यह सामाजिक और धार्मिक आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता उन बेटियों को दी जाएगी, जो आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवारों से आती हैं, बेसहारा हैं या जिनके माता-पिता नहीं हैं।

धाम से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे आयोजन का खर्च दान पेटी से प्राप्त राशि से वहन किया जाता है। पंजीकरण के बाद धाम की टीम पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों के घर-घर जाकर जांच भी करेगी। केवल सत्यापित और पात्र बेटियों को ही विवाह समारोह में शामिल किया जाएगा।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि देशभर के मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली दान राशि का उपयोग गरीब बेटियों के विवाह में होने लगे, तो किसी भी परिवार की बेटी बोझ नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि जरूरतमंद बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

Next Post

टीटीई और युवक से लूट 

Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर। सिविल लाईन व विजय नगर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने झपट्टा मारकर टीटीई व युवक के मोबाइल लूट लिए‌। सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि रंजीत कुमार 48 वर्ष निवासी सत्यमेव जयते परिसर व्लॉक सी. अम्बेडकर चौक ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह भारतीय रेलवे में टी.टी.ई. के पद […]

You May Like