टीटीई और युवक से लूट 

जबलपुर। सिविल लाईन व विजय नगर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने झपट्टा मारकर टीटीई व युवक के मोबाइल लूट लिए‌।

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि रंजीत कुमार 48 वर्ष निवासी सत्यमेव जयते परिसर व्लॉक सी. अम्बेडकर चौक ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह भारतीय रेलवे में टी.टी.ई. के पद पर कार्यरत है। बीती रात में रेलवे स्टेशन से मोबाईल पर बात करते हुये टहलते हुए अपने घर की तरफ आ रहा था, रात 9.20 बजे जैसे ही बीएसएनएल आफिस के सामने पहुंचा तभी पीछे से एक मोटर साइकिल में तीन अजात लडके आये और मोटर साइकिल में पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से उसका मोबाइल झपट लिया एवं तीनों तेजी से भाग गये। इसी प्रकार विजय नगर थाना में रामकिंकर सिंह राजपूत 42 वर्ष निवासी विकास नगर कृषि मण्डी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 9 बजे के मोबाईल पर बात करते हुये टहलते हुए एसबीआई चौक की तरफ आ रहा था, जैसे ही अग्रलोक प्रापर्टी के सामने पहुंचा तभी पीछे से एक मोटर साइकिल में तीन लडके आये और मोटर साइकिल में पीछे बैठे लड़के ने उसके हाथ से उसका एप्पल कम्पनी का मोबाईल झपट लिया एवं तीनों तेजी से भाग गये।

Next Post

दो साल से फरार बमबाज गिरफ्तार 

Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी बमबाज सोहन करसा निवासी प्रेम सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे उस समय दबोचा जब वह करमचंद चौक में बारात में शामिल होने पहुंचा था। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like