आकांक्षा योजना में अनियमितताओं के विरोध में एनएसयूआई का धरना

इंदौर:आदिवासी छात्रों के लिए संचालित आकांक्षा योजना में कथित अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व हृस्ढ्ढ इंदौर जिला उपाध्यक्ष संदीप पाठोदे ने किया. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और एनएसयूआई कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए.

धरने को संबोधित करते हुए संदीप पाठोदे ने कहा कि आकांक्षा योजना का उद्देश्य आदिवासी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर उपलब्ध कराना था, लेकिन भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण छात्र परेशान हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल रहीं और उनकी शिकायतों की अनदेखी की जा रही है.

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर योजना में हो रही गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और छात्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. धरने के दौरान छात्रों ने शिक्षा में भ्रष्टाचार बंद करो, आदिवासी छात्रों को न्याय दो और आकांक्षा योजना में पारदर्शिता लागू करो जैसे नारे लगाए. एनएसयूआई ने कहा कि शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.

Next Post

शिवाजी नगर और भरत नगर के पार्कों को संवारने मैदान में उतरीं महापौर

Thu May 28 , 2026
भोपाल। महापौर मालती राय ने वार्डों में स्थित पार्कों के रखरखाव सहित विकास कार्यों व जनसुविधााओं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर ने वार्ड 43 में शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित परिवार नियोजन केन्द्र परिसर में पार्क के विकास के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उसमें पार्क विकसित […]

You May Like