साध्वी साक्षी दीदीमां ने दिया प्रेरणादायक संदेश ,ओंकारेश्वर में नवभारत और जनपरिषद का विशेष आयोजन

ओम्कारेश्वर : “देश को वैचारिक क्रांति की सही दिशा देने की आवश्यकता है, और यह कार्य संतों व मीडिया के माध्यम से ही संभव है। पत्रकारिता को केवल खबरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनना चाहिए। सनातन संस्कृति की ओर लौटने से देश की उन्नति सुनिश्चित होगी।” यह प्रेरक उद्बोधन परम शक्तिपीठ कोठी की साध्वी साक्षी दीदी मां ने ओंकारेश्वर में नवभारत व जनपरिषद द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिया।

अपने उद्बोधन में षड दर्शन संत मंडल ओंकारेश्वर के अध्यक्ष मंगलदासजी महाराज  ने ‘नवभारत’ को निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक बताया।  भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “पत्रकारिता समाज का आईना है। नवभारत ने हमेशा सटीक और मर्यादित भाषा में निष्पक्ष खबरें दी हैं। ऐसे आयोजनों से समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है।”

नवभारत के समूह संपादक क्रांति चतुर्वेदी ने बताया कि 1934 में एक छोटे बीज के रूप में शुरू हुआ ‘नवभारत’ आज एक विशाल वटवृक्ष बन गया है। संस्थापक रामगोपाल माहेश्वरी के नेतृत्व में अखबार ने स्वतंत्रता संग्राम में भी अहम भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में ओम्कारेश्वर के मेधावी स्कूली छात्र छात्रा, सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले  साहसिक युवा एवं सामाजिक संस्था तथा पत्रकारों  को सम्मानित किया गया।  ठंड के मद्देनज़र जरूरतमंदोंको  कंबल वितरण भी किया गया।     कार्यक्रम में भाजपा नेता दिग्विजय सिंह संटू भैया, ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य हेमेंद्र पुरोहित, कोठी के सरपंच कमल डाबर, और कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

Next Post

बीजापुर मुठभेड़ के दौरान तीन हार्डकोर नक्सली ढेर

Sun Jan 12 , 2025
बीजापुर 12 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के होने के बारे में पता […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।