घुघरी के विकास को लेकर विधायक नारायण सिंह पट्टा की मौजूदगी में बैठक

मंडला: बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा की उपस्थिति में शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन घुघरी में गाँव के समग्र विकास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हम्मी लाल मरावी ने की, जिसमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य घुघरी ग्राम की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए ठोस योजना तैयार करना रहा। समाजसेवी विनय चौकसे ने विकास से जुड़े एजेंडे प्रस्तुत किए, जिन पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर सरपंच यशोदा मरावी, उपसरपंच दुर्गेश चौकसे, जनपद सदस्य पुष्पा झारिया, सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक को घुघरी गाँव की विकास यात्रा का अहम कदम माना जा रहा है। विधायक पट्टा ने भरोसा दिलाया कि पंचायत स्तर पर उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा और गाँव को विकास की नई दिशा दी जाएगी।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में चोरी की कार की टक्कर में दो लोगों की मौत

Sun Aug 31 , 2025
सिडनी, 31 अगस्त (वार्ता) पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन के उत्तर में एक चोरी की कार की टक्कर में तीन वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। क्वींसलैंड पुलिस ने रविवार को बताया कि ब्रिस्बेन से 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित चैट्सवर्थ नामक छोटे से शहर […]

You May Like

Play sound