जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा रोड में चाकूबाजी के प्रकरण में समझौता करने मना किया तो बदमाश ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मोह. सोहेल 19 वर्ष निवासी खजरी खिरिया वाईपास अधारताल ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है उसके भाई अनीश को बासु निवासी कुदवारी ने लगभग डेढ़ माह पहले चाकू मार दिया था जिसकी रिपोर्ट की थी ।
बुधवार को वह अपने दोस्त सलीम और अनिल के साथ सलीम के घर के पास बस्ती नम्बर 2 अमखेरा रोड़ अपनी ई रिक्शा से आया था, दोनों उसे एवं भाई अनीश के एफआईआर में समझौता करने के लिये बोले, उसने मना किया बासू ने ई रिक्शा से चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से चाकू से पसली में दोनों तरफ तथा हाथ में चोटें पहुॅचा दी सलीम एवं अनिल ने बीच बचाव किया तो बासू एवं राजा ई रिक्शा से भाग गये।
