रुपया तीन पैसे टूटा, 87.61 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 08 अगस्त (वार्ता) विदेशी निवेशकों की बिकवाली और शेयर बाजारों में गिरावट के कारण रुपया शुक्रवार को दबाव में रहा और उतार-चढ़ाव के बीच अंत में तीन पैसे टूटकर 87.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत होकर 87.58 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये की शुरुआत आज दो पैसे की बढ़त के साथ 87.56 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। उतार-चढ़ाव के बीच यह 87.5250 रुपये और 87.75 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहा। कारोबार की समाप्ति पर तीन पैसे नीचे 87.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूँजी बाजार से 58.896 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की जिससे रुपये पर दबाव रहा। हालाँकि दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपये की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

आवास फायनेंसियर्स द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों का सम्मान समारोह

Fri Aug 8 , 2025
अफ़ोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, आवास फायनेंसियर्स, ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम उदयपुर, राजस्थान में आयोजित हुआ, जिसमें योजना के अंतर्गत सब्सिडी प्राप्त परिवारों की खुशियाँ साझा की गईं और उन्हें उनके नए घर की उपलब्धि पर […]

You May Like