बुधनी. राज्य कर्मचारी संघ द्वारा विकासखण्ड में कार्यकारिणी का गठन जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार आर्य एवं जिला अध्यक्ष कुंदन लाल राय, पूर्व संभागीय अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर जिला सचिव संतोष सिंह के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित की गई.
कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष हरदयाल सिंह आजाद, सचिव सुरेंद्र जामलिया व कोषाध्यक्ष सुरेश बाकरिया को निर्वाचित किया गया. इसी प्रकार तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव माखनलाल यादव, कोषाध्यक्ष बाबूलाल धुर्वे व तहसील रेहटी में अध्यक्ष सुधीर नागर जनशिक्षक, सचिव अरविंद लोवंशी, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा निर्विरोध निर्वाचित किए गए.
