कोई पितरों को मुक्ति दिलाने,तो कोई तंत्र-मंत्र क्रिया करने पहुंचे नर्मदा घाट

ओंकारेश्वर। सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां नर्मदा के घाटों पर करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान के साथ तंत्र-मंत्र की विधियां भी करते दिखाई दिए।

हर कोई अलग ढंग से जतन करते दिखा

मान्यता है कि इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए किए गए तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ से दुख-दर्द दूर होते हैं। घाटों पर आज का नज़ारा बिल्कुल अलग ही रहा। कोई दुर्गा के रूप में, कोई काली के रूप में, तो कोई भैरव या नाग देवता के रूप में—भोपाओं पर देवी-देवताओं का आवेश मानों श्रद्धालुओं के दुख-दर्द हरने का संदेश दे रहा था। श्रद्धालु दूर-दूर से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति लेकर पहुंचे।

बाइक चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा

इसी बीच पुराने बस स्टैंड के पास एक चोर बाइक चोरी की नीयत से छेड़छाड़ कर रहा था। तभी बाइक मालिक और आसपास मौजूद कोटवारों ने सतर्कता दिखाते हुए चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और मांधाता थाने में सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है । आस्था और सुरक्षा के इस मेल ने ओंकारेश्वर की पवित्रता और प्रशासन की सजगता, दोनों का ही उदाहरण पेश किया।

 

 

बड़ा पुलिस बल भी सतर्क दिखा

 

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए। 200 पुलिस जवान, 50 होमगाड्र्स और राजस्व सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी घाटों और मार्गों पर तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Post

सेवा पखवाड़ा नमो मैराथन में दौड़े सैंकड़ों लोग 

Sun Sep 21 , 2025
इंदौर। सेवा पखवाड़ा के तहत आज सुबह शहर में नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में भाग लेने वालों को मंत्री ध्वज दिखाकर दौड़ शुरू करवाई। इस दौरान शहर को नशा मुक्त और स्वच्छ इंदौर रखने की शपथ दिलवाई गई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर […]

You May Like