भाजपा कार्यालय में मंत्री कुशवाह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। जिन प्रकरणों में विभागीय प्रक्रिया या विस्तृत जांच की आवश्यकता है, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।

Next Post

सौसर में जैन मंदिर सहित 3 मंदिरों में चोरी का पर्दाफाश, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मूर्तियां व नकदी बरामद

Fri Aug 21 , 2026
​ सौसर, सौसर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जैन मंदिर, सहस्त्रबाहु मंदिर एवं भवानी माता मंदिर में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई […]

You May Like