सौसर में जैन मंदिर सहित 3 मंदिरों में चोरी का पर्दाफाश, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मूर्तियां व नकदी बरामद

​ सौसर, सौसर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जैन मंदिर, सहस्त्रबाहु मंदिर एवं भवानी माता मंदिर में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई अष्टधातु व पीतल की मूर्तियां, पूजा सामग्री, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

*​सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता -*

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी प्रियंका पाण्डेय और पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया था। पीड़ितों की शिकायत पर थाना सौसर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(a) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी प्रकाश चंद्र परिहार एवं एएसपी मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रियंका पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड, पीएसटीएन डेटा विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की।

 

*​गिरफ्तार आरोपी -*

 

पुलिस ने वार्ड क्रमांक 12, सौसर निवासी तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने तीनों मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपीियों में ​विक्की उर्फ मंडवा पिता नत्थू धुर्वे 25 ,​करण पिता किशोर उइके 19 तथा ​लक्ष्मी पति नत्थू धुर्वे 45 वर्ष शामिल है।

 

​ *बरामद मशरूका -*

 

पुलीस व्दारा बरामद किए गए मशरुका में भगवान पारसनाथ की 4 मूर्तियां, महावीर भगवान, नेमीनाथ भगवान, चौबीस तीर्थंकर, बाहुबली भगवान की पीतल की मूर्तियां, 1 अष्टधातु की आदिनाथ भगवान की मूर्ति, अष्टधातु के गणेश जी व लक्ष्मी जी की मूर्ति, अष्टधातु चरण पादुका, पीतल का कछुआ, शंख, दिया, तांबे की थाली, 2 घंटियां और सहस्त्रबाहु भगवान का पीतल का मुकुट। इसके अलावा 2 दान पेटियां, ₹56,849 नकद, 2 मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल MH31CY2213, कीमत लगभग ₹70,000 रुपए है।

 

*​ इनकी रही सराहनीय भूमिका*

 

इस अंधेकत्ल जैसी चोरी का त्वरित पर्दाफाश करने में सौसर थाना प्रभारी रूपलाल उइके, उपनिरीक्षक प्रहलाद बैरागी, उनि राजेश कर्वेती, सउनि कैलाश पवार, प्रवीण परतेती, प्रधान आरक्षक ब्रजकिशोर मालवीय, अरुण डेहरिया, अखिलेश प्रताप सिंह, सुरेन्द्र बघेल सहित आरक्षक मनीष टेमरे, रवि टेकाम, राजेंद्र चोरिया, सोनू धुर्वे, कमलनाथ, विनोद टेक्ले, अखिलेश हिंगवे, रामराव बोआड़े, विकास सिंह और प्रकाश कुमरे की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

बारिश में खुली सीवर लाइन की पोल

Fri Aug 21 , 2026
सिंगरौली । नगर पालिक निगम सिंगरौली के सीवर लाइन रहवासियों एवं राहगीरो के लिए मुसीबत कर सामने खड़़ी हो गई है। आलम यह है कि सीवर लाइन एक नही कई जगह धसकी हुई है। अब सीवर लाइन संविदाकार के खिलाफ मोहल्लेवासियों के साथ-साथ पार्षद भी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये जाने […]

You May Like