अभाविप का अग्निशिखा युवती सम्मेलन आयोजित, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर मंथन

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से महानगर स्तरीय अग्निशिखा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में हुए सम्मेलन में युवतियों की सामाजिक भूमिका, राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति पर चर्चा हुई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इशिका चौधरी, विशिष्ट अतिथि शासकीय अधिवक्ता मोनिका मिश्रा और अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा मौजूद रहीं।

इशिका चौधरी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय साहस और आत्मविश्वास से मुकाबला करना चाहिए। हौसले और मेहनत से हर चुनौती पर विजय पाई जा सकती है।

क्षमा शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर परोसे जा रहे कंटेंट के प्रति विवेक और सतर्कता जरूरी है। बिना सत्यता परखे किसी भी सूचना को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

मोनिका मिश्रा ने पंच परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबोधन को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी है।

सम्मेलन में साइबर सुरक्षा, स्त्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर संवाद हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा भी निकाली गई।

Next Post

कोलारस के पटवारी राघवेंद्र भार्गव निलंबित

Sat Oct 10 , 2026
शिवपुरी। जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस एसडीएम ने पटवारी राघवेंद्र भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सिविल सेवा नियमों के तहत की गई। प्रशासन ने स्पष्ट चेताया है कि […]

You May Like

Play sound