
शिवपुरी। जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस एसडीएम ने पटवारी राघवेंद्र भार्गव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सिविल सेवा नियमों के तहत की गई। प्रशासन ने स्पष्ट चेताया है कि दायित्वों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
