
ग्वालियर। आज शनिवार को नयापुरा में विकासखंड स्तरीय शिविर में 50 आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने के साथ-साथ नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करने की सीख भी दी गई।
घाटीगांव विकासखंड के नयापुरा में विकासखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में पंचायत सिमिरियाटांका, ग्राम पंचायत घाटीगांव एवं विकास युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 25 आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया।
शिविर में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणजनों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण करने का आग्रह भी सभी ग्रामीणजनों से किया गया।
