
इंदौर: महिला थाना में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े तीन अलग अलग मामलों में प्रकरण दर्ज किए हैं. मामलों में दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए हैं.
पहले मामले में नंदा नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. दूसरे प्रकरण में मारुति नगर क्षेत्र से सामने आए मामले में विवाह के बाद महिला से दहेज मांगने और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज की गई.
वहीं तीसरे मामले में छोटा बागड़दा क्षेत्र की महिला ने पति और ससुरालजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
