याचिका वापस लेने का दबाव, लोहा व्यापारी से मारपीट और धमकी

इंदौर:रावजी बाजार थाना क्षेत्र के चम्पाबाग इलाके में एक लोहा व्यापारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. व्यापारी ने शिकायत में बताया कि उसके एक व्यवसायिक विवाद को लेकर न्यायालय में याचिका लगी हुई है, जिसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था.

आरोप है कि आरोपी दुकान पर पहुंचा और याचिका वापस लेने को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

देवास बायपास पर गोवंश तस्करी पकड़ी

Wed Jan 7 , 2026
इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में देवास बायपास रोड पर महाराजा ढाबे के सामने पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी का मामला पकड़ा है. पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन को रोककर जांच की, जिसमें तीन गाय और दो बछड़ों को अमानवीय तरीके से ले जाया […]

You May Like

मनोरंजन