बीमा कंपनी एवं आवेदक अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न

दमोह।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिए गए निर्देश पर आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को संपूर्ण प्रदेश मे किया जा रहा है। जिसे लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष दमोह सुभाष सोलंकी की अध्यक्षता में एडीआर भवन दमोह में बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं आवेदक अधिवक्तागण के साथ मोटर दुर्घटना प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण हेतु बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष दमोह सुभाष सोलंकी ने उपस्थित अधिवक्तागणों से मोटर दुर्घटना के ऐसे प्रकरण जिसमें राजीनामा होने की संभावना हो और जिसमें बीमा शर्तों का उल्लंघन ना हो, ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर आगामी दिवसों में नियत प्रिसिटिंग में प्रकरणों के निराकरण की सहमति बनावे, मोटर दुर्घटना के प्रकरणों के निराकरण हेतु बेहतर समन्वय के लिये बीमा कंपनीवार न्यायाधीशगण की नियुक्ति की गई है उनसे चर्चा कर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करावें साथ ही आवेदकगण को भी इस बात के लिये प्रेरित करें कि लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराये जाने पर लाभ तत्काल प्राप्त होता है एवं पारित अवार्ड की कोई अपील भी नही होती है।बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं से प्रकरणों के निराकरण में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में चर्चा की एवं उसके निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।बैठक में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव उषाकांता कृषाण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, अधिवक्ता मुकेश पांडे, सचिन गुरू, अजय राय, संतोष पाटकार, मृत्युंजय हजारी, रामकृष्ण पाराशर, नरेन्द्र शुक्ला, राजेश पटैल, सौरभ अयाची, सईद कुरैशी सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Next Post

90 हजार की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri Aug 21 , 2026
विजयपुर। विजयपुर थाना पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। युवक से चांदी का ब्रेसलेट और अंगूठी समेत करीब 90 हजार रुपए कीमत का सामान लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पुलिस ने […]

You May Like