संभाग स्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा में बेटियों ने मारी बाजी

बुधनी। बरेली में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय अंडर14 एवं अंडर 17 हैंडबॉल प्रतियोगिता में नगर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया. बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर भोपाल संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय, कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस सफलता का श्रेय खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया. कोच मोहम्मद इरफान, सोमित्रा बाई एवं अभिजीत ने खिलाडिय़ों को निरंतर प्रशिक्षण दिया. हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी एवं सचिव राजेश यादव,सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्या सुधा सालोमन, उपप्राचार्य सुरेंद्र सिंह जमालिया एवं कप्राचार्या पुष्पा यादव ने भी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं.

 

Next Post

सात दिन में दूसरी बार छापा, 25 क्विंटल पनीर जब्त

Fri Aug 21 , 2026
सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बाद चलाए जा रहे शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान के बावजूद जिले में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है. पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात हुई छापामार कार्रवाई […]

You May Like