
पानसेमल, पानसेमल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांसुल के निकट तेंदुए द्वारा कुत्ते के शिकार करने की घटना सामने आया है जिसके बाद किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।बीती रात नयनसिंह राजपूत के खेत से कुत्ते को तेंदुए ने को अपना शिकार बनाया है और नजदीक ही गन्ने के खेत में क्षत विक्षत हालत में उसका शव मिला।सूचना के बाद मौके कर डिप्टी रेंजर राजू पाटिल,वनरक्षक महेश साकले मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद पगमार्क में तेंदुए की पुष्टि की हे। रेंजर रेवसिंह डावर,डिप्टी रेंजर राजू पाटिल एवं वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात्रि के समय एहतियात बरतने की अपील की है रात्रि के समय विशेष ध्यान रखने की अपील की है।वहां मौजूद किसान दिलीपराव शितोले ने जानकारी दी कि कृषि कार्य हेतु खेतों में निरंतर आना जाना होता हैं ,इस घटना के बाद किसानो एवं मजदूरों में दहशत व्याप्त है ।
