टीकमगढ़ में यात्री बस पलटी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

आमिर खान टीकमगढ़। जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। इंदौर से टीकमगढ़ आ रही यात्री बस सागर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि बस क्रॉसिंग के दौरान असंतुलित हो गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में करीब 10 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी रविभूषण पाठक मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को सुचारु कराया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव मदद देने की बात कही गई है।

Next Post

बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, बैंक अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

Tue Apr 21 , 2026
पांढुरना। बैंकों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सोनी के निर्देशन में तथा एसडीओपी सौंसर / पांढुर्णा के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में संचालित समस्त बैंकों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित […]

You May Like