बैंकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद, बैंक अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

पांढुरना। बैंकों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सोनी के निर्देशन में तथा एसडीओपी सौंसर / पांढुर्णा के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में संचालित समस्त बैंकों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई।

बैंक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे 000

इस बैठक में बैंक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसडीओपी पांढुर्णा द्वारा बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

सुरक्षा के उपकरणों लगाने में ना बरतें कौताही 000

सभी बैंक गार्ड की अनिवार्य उपस्थिति, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम की कार्यशीलता, फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता एवं नियमित जांच तथा सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को दे त्वरित सूचना 000

इसके साथ ही बैंक परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैंक स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

आपात स्थिति में निपटने माँक ड्रिल मे देंगे प्रशिक्षण 000

एसडीओपी द्वारा यह भी बताया गया कि बैंक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिससे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पांढुर्णा ब्रजेश भार्गव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौंसर श्रीमति प्रियंका पांडे, थाना प्रभारी पांढुर्णा निरी. अमित कुमार दानी, मोहगांव थाना प्रभारी अजय मरकाम,सौसर थाना प्रभारी रूपलाल उइके, लोधीखेडा थाना प्रभारी श्री ए .बी मरकाम द्वारा अपने अपने थाना क्षत्रों के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की रणनीति बनाई गईं ।

Next Post

नारी शक्ति के नाम पर राजनीतिक अवसरवाद बंद करे सरकार: सिंघार

Tue Apr 21 , 2026
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने महिला आरक्षण के नाम पर 27 अप्रैल 2026 को विशेष विधानसभा सत्र बुलाने के मध्य प्रदेश सरकार के निर्णय पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का महिलाओं के अधिकार और आरक्षण के मुद्दे पर रुख हमेशा स्पष्ट और […]

You May Like