कीलों की प्लेट से ट्रैक्टर-ट्रॉली को पंचर कर रोका, रेत माफिया के हमले से बचने अपनाया नया तरीका

मुरैना:सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद वन विभाग और एसएएफ अवैध रेत परिवहन पर लगातार कार्यवाही को अंजाम दे रहा है। इस कड़ी में नेशनल हाइवे-44 पर वन डिपो के सामने बनी वन चौकी पर टीम ने एक नया तरीका अपनाया है। सुबह 5 बजे अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का आता देख वन विभाग ने सड़क पर धारदार लोहे की प्लेट फेंक दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर पंचर होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी।

टायर पंचर होने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गयी। जिसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गये ।वन विभाग की टीम ने तत्काल क्रेन बुलाकर, उसकी मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत रेत जब्त किया। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नम्बर का है। इसलिये अब इसके इंजन और चेसिस नम्बर के माध्यम से मालिक को ढूंढा जायेगा।
रेत माफिया के जानलेवा हमलों से निपटने के लिए वन विभाग ने देवरी गेम रेंज चेक पोस्ट पर यह खास तरीका अपनाया है। देवरी घड़ियाल अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि जहां सुगम मार्ग है, वहां रेत माफिया सीधे ट्रैक्टर चढ़ाकर टीम पर हमला कर देते हैं। इससे मैदानी स्टाफ की जान को हमेशा खतरा बना रहता है।
अधीक्षक चौहान ने बताया कि हाल ही में एक वन आरक्षक की इसी तरह ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। इसलिए इन लोहे की पत्तियों की मदद से सिर्फ टायर पंचर किया जाता है, ताकि टीम पर कोई हमला न हो सके।

Next Post

सराफा बाजार के दुकानदारों ने बंगाल विजय का उत्सव मनाया

Tue May 5 , 2026
ग्वालियर: सराफा बाजार के दुकानदारों ने बंगाल में राष्ट्रवाद की विजय का उत्सव मनाया। इस अवसर पर अचलेस्वर न्यास के पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने संबोधन में बंगाल में कमल खिलने को राष्ट्रवाद के सिद्धांतों की सफलता बताया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी अजीत बरैया, क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंघल, वरिष्ठ […]

You May Like