भोपाल में दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग

भाजपा प्रदेश कार्यालय से लगे मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में लगी आग
करोद में फर्नीचर की दुकानों का सामन जलकर हुआ राख
भोपाल: भोपाल में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ हुईं। पहली घटना होशंगाबाद रोड स्थित मान सरोवर कॉम्प्लेक्स में हुई, जहाँ एक बंद पड़े इंटीरियर डिजाइन के ऑफिस में सुबह आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकान से धुआं निकलता देखा और फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
दूसरी घटना करोंद इलाके में देर रात हुई, जहाँ फर्नीचर की 8 दुकानों में भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मान सरोवर कॉम्प्लेक्स में आग
मान सरोवर कॉम्प्लेक्स रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कॉम्प्लेक्स व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल चुग ने बताया कि अलार्म बजते ही दुकानदार भागे और फायर सिस्टम से आग को काबू में किया। इससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं।

Next Post

17 किलो गांजे की खेप पकड़ाई

Thu Mar 6 , 2025
जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं  बरेला पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 17 किलो 176 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 45 हजार रूपये का जप्त किया है साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नरसिंह मंदिर पुलिया के पास […]

You May Like