बीजापुर मुठभेड़ में महिला समेत दो नक्सली ढेर

बीजापुर 12 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में इंद्रावती नदी के पास शनिवार को सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो माओवादी ढेर हो गये।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम ने आज सुबह नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और तब से रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है।

पुलिस ने मारे गये नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिया। घटनास्थल से सुरक्षा बलों के जवानों ने एक इंसास रायफल, गोला बारूद समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं।

सुबह से लगातार बीजापुर के डीआरजी और नक्सलियों के बीच फायरिंग चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बल के जवान क्षेत्र में सर्चिंग कर माओवादियों को मुंह-तोड़ जवाब दे रहे हैं। बैक-अप के लिए एक टीम भी रवाना हो चुकी है। ऐसे में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

 

Next Post

चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा था, है और सदैव खड़ा रहेगा: ज्ञानेश कुमार

Sat Apr 12 , 2025
रांची,12 अप्रैल (वार्ता) भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि झारखंड की इस महान धरती पर मुझे सभी से मिलने और उनका अभिवादन करने का अवसर मिला है। मैंने वालेंटियरस से बातचीत की, जिसके दौरान मुझे एहसास हुआ कि झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। […]

You May Like