छिंदवाड़ा: वार्ड क्रमांक 6 पुलिस लाइन स्थित पार्क में शनिवार को श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने स्वयं परिसर की सफाई कर अभियान की शुरुआत की और नागरिकों को स्वच्छता का महत्व बताया।महापौर श्री अहके ने कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली है।” उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर श्रमदान कर छिंदवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक शहर बनाने में योगदान दे।
इसके साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि स्वच्छता के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरनाम सिंह भट्टी, दीपक राज जैन एवं बादल भारद्वाज ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित जनों तथा शहरवासियों से स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका निगम के अधिकारी–कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संस्थाएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी निभाई।
