उत्तरी कुरील द्वीप समूह में भूपंक के झटके, 5.6 तीव्रता का भूकंप

मॉस्को, 23 अगस्त (वार्ता) उत्तरी कुरील द्वीप समूह तट के पास शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 थी।

युज़्नो-सखालिंस्क भूकंपीय केंद्र की प्रमुख एलेना सेमेनोवा ने आरआईए स्पुतनिक को बताया कि आज “23 अगस्त को दोपहर 14:44 (903:44) बजे प्रशांत महासागर में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र परमुशीर द्वीप पर सेवेरो-कुरीलस्क शहर से 103 किलोमीटर (64 मील) पूर्व में स्थित था। भूकंप का केंद्र 49 किलोमीटर की गहराई पर था।”

वहीं सेवेरो-कुरीलस्क शहर में 4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंपविज्ञानी ने कहा कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

Next Post

Bhel में 12 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल: बीएचईएल भोपाल के प्रशासनिक भवन में शनिवार को आयोजित एक सादे समारोह में 12 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस अवसर पर जीएम (फीडर्स एंड टीसीबी-एमएफजी, कॉम. एंड मेंट.) रूपेश तेलंग ने 11 सुपरवाइजर और एक कर्मचारी को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम […]

You May Like