बैंक मैनेजर पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर. दूध डेयरी निर्माण योजना की स्वीकृत राशि खाते में डालने के बदले रिश्वत की मांग करने वाले केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी मंगलवार को आवेदक से 5 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था, जो कि तीसरी किश्त का हिस्सा थी.

लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि आरोपी राधारमण सिंह राजपूत, ब्रांच मैनेजर, केनरा बैंक, छनेरा नया हरसूद जिला खंडवा है. आवेदक विनोद लोवंशी, निवासी ग्राम रामपुरी रेयक तहसील हरसूद ने शिकायत की थी कि आचार्य विद्यासागर योजना अंतर्गत स्वीकृत 6 लाख की अनुदान राशि को खाते में डालने के एवज में आरोपी ने 75,000 की रिश्वत मांगी थी. इसकी पहली किश्त 10,000 आरोपी पहले ही ले चुका था. आवेदक ने इसकी शिकायत एसपी लोकायुक्त को दी थी जांच के बाद शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई. जैसे ही आरोपी ने 5,000 की दूसरी किश्त अपने हाथ में ली, पहले से तैनात लोकायुक्त दल ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

ट्रैप दल में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक सचिन पटेरिया, आरक्षक विजय सेलार, अनिल परमार, पवन पटोरिया, टाइपिस्ट प्रभात मोरे, चालक शेरसिंह ठाकुर, और दो पंच साक्षी शामिल रहे.

Next Post

विपक्ष अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है: मोदी

Tue Aug 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ राजष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की मंगलवार की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा है और कहा है कि विपक्ष खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है। संसद भवन […]

You May Like