इंदौर: चिड़ियाघर घूमने आए बुजुर्ग की कार से सोने व डायमंड के कीमती जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया. आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख 75 हजार रुपए कीमत का चोरी गया माल भी बरामद कर लिया.संयोगितागंज थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो दिन पहले चिड़ियाघर के सामने कार पार्किंग से फरियादी नरेश पिता अशोक कुमार जैन, उम्र 65 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर-04, अम्बर बिल्डिंग, 13/2 एमजी रोड की कार से एक सोने का ब्रेसलेट करीब 53 ग्राम, एक डायमंड पेंडल, दो सोने की अंगूठियां और एक मोती चोरी कर लिया था.
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु थी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर नवलखा क्षेत्र से संदेही नंद किशोर बाघ, उम्र 42 वर्ष, निवासी बड़ी भमोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली. तलाशी में उसके पास से चोरी गए जेवर बरामद हुए. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया माल जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
