भाजपा ने कांग्रेस पर सदन से भागने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर संसदीय कार्रवाई के दौरान सदन से भागने का आरोप लगाया ।
श्री शुक्ला ने यहां पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी, पर तीखे आरोप लगाते हुये कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैठ के मुद्दे पर अपने संकल्प को पुरजोर तरीके से रखने के बाद विपक्ष के पास कोई तथ्य नहीं बचा और इसी कारण वे लोकसभा से चले गये। श्री शुक्ला ने दावा किया कि वंदे मातरम् विवाद और चुनाव सुधार जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखी, जिसके बाद राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेता बगलें झांकते नज़र आए। उन्होंने कहा कि भले ही राहुल गांधी ने सदन में हुई बहस को लेकर यह दावा किया कि विपक्ष ने भाजपा की “धज्जियां उड़ा दीं”, लेकिन देश ने देखा कि वास्तविकता इसके विपरीत थी।
संसद में बीते दो दिनों की कार्यवाही के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है।

श्री शुक्ला ने ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम द्वारा हाल ही में सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष चरम पर है। श्री शुक्ला के मुताबिक, मुकीम ने अपने पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र का मुद्दा उठाते हुए लिखा है कि खरगे अब नेतृत्व करने योग्य स्थिति में नहीं हैं और राहुल गांधी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिलने के लिए समय नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पत्र कांग्रेस संगठन की डूबती हुई स्थिति का प्रमाण” है। श्री शुक्ला ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर भाजपा प्रवक्ता ने अमित शाह के बयान को दोहराया।
श्री शुक्ला ने कहा कि ईवीएम में नहीं कांग्रेस के संगठन में गड़बड़ी है।उन्होंने कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है, मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है और न ही चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी है… गड़बड़ी कांग्रेस के संगठन में है।”

Next Post

रेलवे संरक्षा बजट एक दशक में 39,463 करोड़ से बढ़कर 1,16,470 करोड़ रुपये, दुर्घटनाएं 171 से घटकर 11 : रेलवे

Fri Dec 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने कहा है कि पिछले 11 वर्ष में रेलवे में सुरक्षा और संरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के वार्षिक बजट 2014 के 39,463 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,16,470 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है और इस दौरान रेल हो गया है […]

You May Like