तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना मौत का कारण, गौरिहार में 51 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत

छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सचहरी में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें गांव के 51 वर्षीय किसान सुरेंद्र बेड़िया की जान चली गई। बताया गया कि सुरेंद्र खेती-किसानी का काम करते थे और शुक्रवार को ट्रैक्टर से किसी काम से गौरिहार बाजार गए थे।

शाम को घर लौटते समय गौरीहार तिराहे के पास स्पीड ब्रेकर आने पर ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने की वजह से जोर से उछला। उछलते ही ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे सुरेंद्र अचानक नीचे गिर गए। देखते ही देखते ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनके सीने और शरीर में गंभीर चोटें आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार थी।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें लवकुशनगर अस्पताल पहुँचाया। वहां से हालत नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।

शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दिल्ली में वायु प्रदूषण से बचाव के गंभीर प्रयास करे सरकार : कांग्रेस

Sat Nov 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण अत्यंत चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है और धीमा जहर बनकर जीवन के लिए खतरा बन गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस […]

You May Like