मुरैना: पगारा बांध का पूर्ण भराव जल स्तर 654.00 फीट है. पगारा बांध का जल स्तर 651.00 फीट हो गया है. 86.00 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। कैचमेन्ट ऐरिया में अभी लगातार बारिश होने की संभावना है जिस कारण जल स्तर तेजी से बढ सकता है। पगारा बांध के स्वचलित गेटो के खुलने का लेवल 654.80 फीट है. 654.80 फीट जल स्तर होने के उपरांत स्वचलित 06 गेट स्वतः ही एक-एक करके खुलने लगेंगे। असान नदी के कैचमेन्ट ऐरिया में अभी लगातार बारिश होने से नदी का स्तर जल स्तर बढ़ने की संभावना है। पगारा बांध के डाउन स्ट्रीम के 32 ग्रामों को एलर्ट किया गया है।
ग्रामों के नाम – 1. मई, 2. नरहेला, 3. बिचपुरी, 4.सिघौरा, 5. घसटुआ, 6. जिन्दपुरा, 7. घूघस, 8.पन्नू का पुरा, 9. गदाल का पुरा, 10. झोड का पुरा, 11. चिरायतनी, 12. गुढा आसन, 13. देवरी, 14. रपटापुरा, 15. मुदावली, 16. राजघाट का पुरा, 17. डोंगरपुरा, 18. ककरधा, 19. खेरा, 20. बडौना, 21. दुल्हैनी, 22. पहावली, 23. जरैना, 24. सिलायथा, 25. खनेता, 26. घुरैयाबसई, 27. गढ़ीखेडा, 28. डाबी का पुरा, 29. भवनपुरा, 30 जनवेद का पुरा, 31. सामले का पुरा, 32.छौंदा.
