डाटा सटीक और त्रुटिहीन हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त

जबलपुर: जनगणना कार्यों में लाएं गति, समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। राष्ट्र के विकास में जनगणना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगणकों द्वारा एकत्रित किया जा रहा डाटा पूरी तरह सटीक और त्रुटिहीन होना चाहिए, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

यह बातें नगर निगम के आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार ने रविवार को जनगणना कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान कहीं। उन्होंने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटित क्षेत्रों में जनगणना के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। उन्होंने संभागीय अधिकारियों को स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण करने और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
मिशन मोड में समय पर पूरा करें काम
आयुक्त ने कार्य को सुगम बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भविष्य की जनकल्याणकारी नीतियों का आधार है। सभी अधिकारी इसे मिशन मोड में लें और टीम भावना के साथ कार्य को समय पर पूरा करें।

Next Post

चार दिन से लापता युवक का शव स्वर्गद्वारी में मिला

Mon May 4 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत स्वर्गद्वारी में रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला । मृतक पिछले चार दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, संजीवनी नगर गंगा नगर, चंद कॉलोनी निवासी अभिषेक ठाकुर पिता कृष्ण कुमार ठाकुर […]

You May Like

मनोरंजन