चार दिन से लापता युवक का शव स्वर्गद्वारी में मिला

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत स्वर्गद्वारी में रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला । मृतक पिछले चार दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, संजीवनी नगर गंगा नगर, चंद कॉलोनी निवासी अभिषेक ठाकुर पिता कृष्ण कुमार ठाकुर 25 वर्ष 30 अप्रैल को अपने घर से बेलबाग स्थित एक कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा, परिजनों ने अपनेस्तर पर पहले तो उकी खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद 1 मई को परिजनों ने बेलबाग थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बाइक ने गहरे किए थे अंदेशे
तलाशी के दौरान पुलिस को अभिषेक की बाइक भेड़ाघाट के स्वर्गद्वारी के समीप लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। बाइक मिलने के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। रविवार को लम्हेटा घाट निवासी प्रियंका यादव ने पुलिस को सूचना दी कि स्वर्गद्वारी के पास नदी में एक युवक का शव उतरा रहा है। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकलवाकर जब परिजनों को बुलाया गया, तो उन्होंने उसकी पहचान अभिषेक के रूप में की।
आत्महत्या या हादसा, छानबीन शुरू
थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक के साथ कोई हादसा हुआ है या उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस अभिषेक के मोबाइल कॉल रिकॉड्र्स और कंप्यूटर सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Next Post

एएसआई ने धमकाया अपशब्द कहे, पार्षद ने दी आत्मदाह की चेतावनी, समर्थकों ने थाने में दिया धरना

Mon May 4 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाने के बाहर रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान एक भाजपा पार्षद और पुलिस अधिकारी आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने के सामने धरने पर बैठ गए। एएसआई पर धमकाने, अपशब्द कहने का आरोप लगाया साथ ही पुलिस कर्मी […]

You May Like

मनोरंजन