कृषि मंत्री कंसाना के लापता होने के पोस्टर लगाकर कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

विदिशा। शनिवार को ग्राम अटारी खेजड़ा में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत दांगी के नेतृत्व में ग्रामीण किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना के लापता होने के पोस्टर लगाए। यह पोस्टर गांव और कृषि सहकारी संस्था परिसर में चस्पा किए गए।

विनीत दांगी ने कहा कि आशंका है कि खाद की कालाबाजारी करने वाले व्यापारी मंत्री का अपहरण कर चुके हैं। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि या तो ऐसे व्यापारियों को पकड़कर कार्रवाई करे या फिर कृषि मंत्री जनता के सामने आकर स्थिति स्पष्ट करें।

इस दौरान महेंद्र रघुवंशी, नीलम रघुवंशी, अरुण शर्मा, दीप सिंह दांगी, बबलू रघुवंशी, देवेंद्र धाकड़, विक्की दांगी, राम सिंह रघुवंशी, हरगोविंद सिंह कुशवाह, प्रवीण सेन और नरेश सेन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

सड़क पर हंगामा: नशे में धुत्त दो महिलाओं में मारपीट, पुलिस ने कराया शांत

Sat Sep 6 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न से कुछ ही दूरी पर स्थित शारदा लॉज के सामने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दो महिलाएं शराब के नशे में आपस में भिड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटकते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने […]

You May Like