
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न से कुछ ही दूरी पर स्थित शारदा लॉज के सामने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दो महिलाएं शराब के नशे में आपस में भिड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटकते हुए जमकर मारपीट की।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो महिलाओं ने उन्हें भी अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर सूचना पुलिस तक पहुंची। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने विवाद शांत कराया और दोनों को समझाइश देकर थाने ले गई।
