धामनोद मडिया में झोलाछाप क्लीनिक सील

विदिशा। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम धामनोद मडिया में चांदसी अजय सक्सेना बंगाली के द्वारा संचालित एक अवैध क्लिनिक पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह क्लिनिक लंबे समय से बिना किसी मान्यता और डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा संचालित किया जा रहा

विगत कई महीनों से लगातार स्वास्थ्य विभाग को इस अवैध क्लिनिक की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन अब जाकर विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। टीम ने जांच के दौरान क्लिनिक को अवैध पाया और तत्काल प्रभाव से दुकान को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान

बीएमओ डॉक्टर एन अहिरवार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं थाने से थाना प्रभारी केके पवार के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक अनूप यादव मौजूद रहे

गौरतलब है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टर न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि मासूम लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। विभाग की यह कार्रवाई सराहनीय

उपरोक्त अवैध क्लिनिक संचालक से उपयोग की हुई बड़ी मात्रा मे सीरिंज शराब की बोतल और बड़ी मात्रा में दवाई का जखीरा मिला.

Next Post

बुजुर्गों की समस्या का हल,पुलिस बनी सहारा

Wed Sep 17 , 2025
विदिशा। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की शुरूआत की गई थी जिसमें बुधवार को भी कई बुजुर्गों ने अपनी परेशानी पुलिस अधिकारियों से साझा की. पुलिस इस दौरान कई प्रकरणों का निपटारा किया. पुलिस पंचायत में पहुंचे 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक ने शिकायत की […]

You May Like