बुजुर्गों की समस्या का हल,पुलिस बनी सहारा

विदिशा। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की शुरूआत की गई थी जिसमें बुधवार को भी कई बुजुर्गों ने अपनी परेशानी पुलिस अधिकारियों से साझा की. पुलिस इस दौरान कई प्रकरणों का निपटारा किया. पुलिस पंचायत में पहुंचे 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक ने शिकायत की कि उन्होंने 17 माह तक एक व्यावसायिक संस्थान में कार्य किया, जिसका पारिश्रमिक नहीं मिला. दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत 15 दिन में राशि भुगतान पर सहमति बनी. वहीं रिटायर्ड बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे पर शराब पीकर गाली-गलौज व विवाद करने की शिकायत की. पंचायत में बेटे ने शपथ ली कि अब न तो शराब पिएगा और न ही विवाद करेगा. इसी तरह गंजबासौदा निवासी वृद्ध ने बताया कि उनका बेटा गलत आदतों में पडक़र घर का सामान और रोजगार हेतु दिया गया ऑटो रिक्शा बेच चुका है. पुलिस ने तत्काल स्पॉट कार्रवाई के निर्देश दिए. वहीं 73 वर्षीय नागरिक ने बताया कि उनकी पत्नी और दोनों बेटे उन्हें छोडक़र चले गए हैं तथा वे भरण-पोषण के लिए परेशान हैं. इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में बेटे द्वारा घर का सामान बेचने की शिकायत पर आगामी तिथि में सुनवाई तय की गई. पुलिस पंचायत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के नेतृत्व में, कोर कमेटी सदस्य सचिन गर्ग, आरके कुलश्रेष्ठ, प्रमोद व्यास, दिनेश वाजपेयी, अजय टंडन एवं विनोद शाह मौजद रहे.

Next Post

सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Wed Sep 17 , 2025
श्योपुर। गसवानी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार एक बाइक और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अमन पुत्र शरीफ खान उम्र 30 साल और दिनेश पुत्र भोगीलाल कुशवाहा […]

You May Like