
भोपाल। राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स–2026 के भव्य शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से उपस्थित पद्मश्री सम्मानित, प्रख्यात सूफी गायक एवं लोक संगीतकार कैलाश खेर का आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री खेर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कैलाश खेर की प्रस्तुति ने आयोजन को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कला, संस्कृति और खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के सशक्त माध्यम हैं, और ऐसे आयोजनों से प्रदेश की प्रतिभाओं को नई ऊर्जा व प्रेरणा मिलती है।
