भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

नयी दिल्ली (वार्ता) भारत इस वर्ष सितंबर और अक्टूबर में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष पद्भुषण और खेल रतन पुरस्कार से सम्माति देवेन्द्र ने शुक्रवार काे बताया कि नयी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 सितंबर से पांच अक्टूबर, 2025 तक विश्व पैरा एथलेटिक्स (डब्ल्यूपीए) चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। इस चैंपियनशिप में 100 से अधिक देशों के 2,500 से अधिक दिग्गज एथलीट भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूपीए चैंपियनशिप पैरालिंपिक के बाहर किसी भी एकल खेल अनुशासन के लिए दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है, जो हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है। कोबे और पेरिस आदि में प्रतिष्ठित संस्करणों के बाद इस पर भारत इसकी मेजबानी करेगा।

इस चैंपियनशिप की मेजबानी भारत की वैश्विक खेल आयोजनों के आयोजन के लिए तत्परता की पुष्टि करती है और 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए बोली लगाने की दिशा में हमारे रोडमैप में एक रणनीतिक मील का पत्थर साबित होगी। इस चैंपियनशिप से भारतीय एथलीटों को घरेलू धरती पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अमूल्य अनुभव मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर तकनीकी कार्यबल विकास: 180 से अधिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों को डब्ल्यूपीए मानकों के अनुसार चरणों में प्रशिक्षित कर रहा है, ताकि सर्वश्रेष्ठ आयोजन संचालन सुनिश्चित किया जा सके और भविष्य की तकनीकी क्षमता का निर्माण हो सके।

Next Post

भाविका शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' में किया कमबैक

Sat May 3 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री भाविका शर्मा ने स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ कमबैक किया है। शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दमदार कहानी, इमोशनल मोमेंट्स और यादगार किरदारों की वजह से लोगों का दिल लगातार जीत रहा है। प्यार, कुर्बानी और जज़्बे की इस […]

You May Like