जनसुनवाई: छात्रावास वार्डन पर कार्रवाई, पीड़ित किसान परिवार को सहायता

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कस्तुरबा बालिका छात्रावास हरवार से जुड़ी शिकायतों पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व में निलंबित संविदा वार्डन को पद से पृथक करने तथा नव पदस्थ वार्डन द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने पर उसे निलंबित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में खजुरी मनासा निवासी शंकुतला बाई के पति की करंट लगने से मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान कई ग्रामों से आए आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

Next Post

बूंदाबांदी से गिरा तापमान, गर्म पकड़ों में नजर आए आमजन 

Tue Jan 27 , 2026
रतलाम। मंगलवार सुबह और फिर दोपहर में शहर सहित समेत ग्रामीण अंचलों में कुछ देर बूंदाबांदी हुई है। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान तापमान 4 डिग्री लुढक़ गया है। जबकि दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ […]

You May Like