बूंदाबांदी से गिरा तापमान, गर्म पकड़ों में नजर आए आमजन 

रतलाम। मंगलवार सुबह और फिर दोपहर में शहर सहित समेत ग्रामीण अंचलों में कुछ देर बूंदाबांदी हुई है। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान तापमान 4 डिग्री लुढक़ गया है। जबकि दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। सूरज की लुकाछिपी के कारण धूप भी नहीं निकली है। मौसम विभाग के माने तो ऐसा दो दिन तक बने रहने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवात सक्रिय है। यहीं से ट्रफ भी गुजर रही है। इसके असर के कारण बारिश होने का अनुमान है। मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व रात का तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ था। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 7.6 डिग्री बढ़ा। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा। पिछले 48 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री लुढक़ा है।

30 से एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगला नया सिस्टम 30 जनवरी को एक्टिव हो रहा है। दो से तीन दिन बाद सिस्टम का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। फरवरी की शुरुआत में भी प्रदेश में बारिश का दौर रहने की संभावना है।

 

 

फिर बदला स्कूलों का समय

 

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर ने बताया कि वर्तमान में शीतऋतु के दौरान शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने एवं तापमान में निरंतर गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, एमपीबीएसई, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्री-प्रायमरी से कक्षा 12वीं तक कक्षाओं का संचालन प्रात: 9बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा।

Next Post

बन्दुक की दुकान में ब्लास्ट, 4 गंभीर झुलसे

Tue Jan 27 , 2026
रतलाम। शहर के चांदनी चौक क्षैत्र में बन्दुक की दूकान के अंदर हुए ब्लास्ट में दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर तरह से झुलसे है। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां 4 की हालत गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज बाद इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी […]

You May Like