बन्दुक की दुकान में ब्लास्ट, 4 गंभीर झुलसे

रतलाम। शहर के चांदनी चौक क्षैत्र में बन्दुक की दूकान के अंदर हुए ब्लास्ट में दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर तरह से झुलसे है। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां 4 की हालत गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज बाद इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लेब के अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता करने में जुट गई है। शहर के मुख्य बाजार चांदनी चौक के लक्कड़पीठा रोड पर एक बन्दुक की दूकान में वेल्डिंग के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। चुकी बन्दुक की दूकान में बारूद होने से आग भभक उठी और तीन लोग गंभीर झुलस गए। हादसा इतना भयानक था की झुलसे लोग रोड पर आ गए और लोगो में अफरा तफरी का माहौल हो गया। गंभीर घायल दुकान मालिक यूसुफ अली निवासी सुतारो का वास, वेल्डिंग कारीगर शेख रफीउद्दीन निवासी बाईजी का वास, साथी नाजि़र निवासी अर्जुन नगर को तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए, जहा उनकी हालत गंभीर होने से मेडिकल कॉलेज के बाद डॉक्टर ने इंदौर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाडिय़ा और पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। फोरेंसिक लेब की टीम ने भी अधिकारियो के साथ घटना स्थल को मौका मुआवना किया। सुचना मिलते ही शहर महापौर प्रहलाद पटेल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से खाली कारतूस और बारूद मिला। पुलिस ने दुकान के अंदर से बड़ी मात्रा में रखी बंदूके एवं सामग्री को जब्त कर लिया है। अधिकारी विस्फोट की विस्तृत जानकारी में जुटे हुए है।

 

घटना का कारण स्पष्ट नहीं

 

मामले की पुलिस जांच कर रही हैं। दुकान में धमाका कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हैं। एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येन््रद घनोदिया, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने घटना स्थल पर पहुंचकर अपने-अपने स्तर पर जांच की हैं।

Next Post

संतोष मित्तल स्कूल ने लहराया परचम, गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Tue Jan 27 , 2026
पचोर। नगर में हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रोफेसर संतोष मित्तल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. मंडी परिसर पचोर में हुए समारोह में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों ने सहभागिता […]

You May Like