
श्योपुर। गसवानी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार एक बाइक और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अमन पुत्र शरीफ खान उम्र 30 साल और दिनेश पुत्र भोगीलाल कुशवाहा उम्र 35 साल के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत 112 डायल पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 वाहन के चालक अवधेश शर्मा मौके पर पहुँचे और दोनों घायलों को विजयपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद, हालत गंभीर होने के चलते दोनों को रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सौरव जादौन तत्काल अस्पताल पहुंचे एवं बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर और शिवपुरी भेजने में मदद की। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
