युवक को पीटते हुए बेसुध करने वाले गुंडे पहुंचे जेल, पुलिस ने निकाला जुलूस 

भोपाल। शहर के सबसे पॅाश इलाके चार इमली में एक युवक को बुरी तरह से पीटते हुए बेसुध करने वाले गुंडों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. हबीबगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 6 गुंडो का जुलूस निकाला. बदमाशों ने 5 नंबर दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने युवक पर डंडे बरसाये थे, जिससे वह सड़क पर ही बेहोश हो गया था. देर रात को सड़क पर वाहनों का आवागमन बना होता है.

थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि युवक रिंकू सिंह के साथ मारपीट करने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बदमाशों को कोर्ट में पेश करते हुए, जेल भेज दिया गया है. बदमाशों ने रविवार की रात क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए सड़क पर रिंकू सिंह नाम के युवक को बुरी तरह से पीटा था, जिससे रिंकू बेसुधी की हालत में चला गया था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषि नगर निवासी पीडित रिंकू सिंह बतौर वाहन चालक के तौर पर काम करता है. कुछ दिन पहले इलाके में रहने वाले आरोपी लखन और अजय के साथ उसका विवाद हो गया था. मामला थाने में चल रहा था, जिसका राजनामा कराने के बहाने बदमाशों ने देर रात को रिंकू को बुलाया था. इस दौरान दोनों आरोपियों ने अपने कुछ और साथियों को भी घटना स्थल पर बुलाया था. बात करते हुए बदमाशों ने रिंकू पर केस वापस लेने का दबाव बनाया, जिस पर रिंकू ने मना कर दिया. रिंकू से नाराज बदमाशों ने इस दौरान साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और सड़क पर ही तमाशा कर दिया. इस घटना का वीडियो भी राहगीरों ने बना कर वायरल कर दिया. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Next Post

'भारत में तीन दिनों में मेहमान टीम का इस तरह हावी होना बहुत कम देखने को मिलता है': डेल स्टेन

Mon Nov 24 , 2025
गुवाहाटी, 24 नवम्बर (वार्ता) गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मेहमान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के 489 रन के जवाब में भारत को 201 रन पर आउट कर दिया। जियोस्टार के पोस्ट-मैच शो ‘क्रिकेट लाइव’ में बात करते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट डेल स्टेन ने भारत की बैटिंग की कमी […]

You May Like

मनोरंजन