
नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने खुद को विद्यार्थी बताते हुए एक शिक्षिका से पूछा कि कुशल वक्ता बनने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। शिक्षिका ने आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास को जरूरी बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पीएम के सामने उनका ही आत्मविश्वास कम हो गया। इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
बातचीत में पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखें। उन्होंने स्क्रीन की लत और नशे जैसी समस्याओं पर नजर रखने, बच्चों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। पीएम ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के व्यवहार में बदलाव पहचानना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने ड्रेस कोड को लेकर भी संतुलित सोच रखने और बच्चों के बचपन को बचाने पर जोर दिया।
Next Post
एन श्रीराम बालाजी पुरुष युगल के अगले राउंड में; निकी पूनाचा बाहर
Sat Sep 5 , 2026
न्यूयॉर्क, 05 सितंबर (वार्ता) पेरिस 2024 ओलंपियन एन श्रीराम बालाजी और उनके अमेरिकी साथी इवान किंग ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2026 के पुरुष युगल के दूसरे राउंड में जगह बनाई। बालाजी और किंग ने दूसरे और तीसरे सेट के दौरान छह मैच पॉइंट बचाए और नीदरलैंड्स की […]

You May Like
-
5 months ago
गोरबी कांटा में कोयला तौल प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
-
11 months ago
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची अयोध्या