दिल्ली विस्फोट पर खरगे, राहुल ने जताया दुख

नयी दिल्ली 10 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली विस्फोट की घटना पर गहन संवदेना जतायी।

श्री खरगे ने कहा , ” दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि इस घटना में कई अनमोल जानें गई हैं। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस विस्फोट की शीघ्र एवं गहन जाँच सुनिश्चित करनी चाहिए, जो एक उच्च सुरक्षा और अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगह पर हुआ है, ताकि इस चूक और घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा , “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।”

 

Next Post

राजस्थान में सात दिन में 51 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र वितरित

Mon Nov 10 , 2025
जयपुर, 10 नवबंर (वार्ता) राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रारंभिक चरण के तहत 51 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 2.83 करोड़ मतदाता अपने गणना प्रपत्रों को प्राप्त कर चुके हैं, शेष सभी मतदाताओं […]

You May Like