इंदौर के नाम एक और सम्मान, पुलिस कमिश्नर को राष्ट्रपति पदक

इंदौर. गणतंत्र दिवस से पहले इंदौर के खाते में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. शहर के पुलिस कमिश्नर को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मानों में शामिल राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाने की घोषणा की है. इस सम्मान के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान सूची में शामिल हुआ है.

केंद्र सरकार द्वारा जारी पदक सूची के अनुसार मध्य प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा श्रेणी में राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा. इसमें वर्ष 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के साथ नर्मदापुरम रेंज के आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिव कुमार पटेल और निरीक्षक शिव कुमार पटेल के नाम शामिल हैं. इन अधिकारियों को अपने सेवाकाल में अनुकरणीय नेतृत्व, अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग के लिए चुना गया है. इसी सूची में प्रदेश के 17 अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ‘मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस’ यानी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे. इनमें आईजी कृष्णावेणी देसावतु, एसपी मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, दुर्गेश कुमार राठौर और निरीक्षक प्रवीण सिंह जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. यह पदक लंबे समय तक ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को दिया जाता है. पुलिस महकमे का मानना है कि यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

Next Post

क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा, शाहरूख और सलमान गिरफ्तार

Sun Jan 25 , 2026
भोपाल। नेहरू नगर में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले शाहरूख और सलमान खान नाम के आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. आरोपियों को विज्ञान भवन के पास एमडी ड्रग्स बेंचते हुए पाया गया. दोनों आरोपी ऑटो में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करते थे. दोनों आरोपियों के पास से […]

You May Like