पूजा- अर्चना के साथ गेहूं की खरीदी प्रारंभ

बुधनी।सेवा सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ किया गया. मां नर्मदा एग्रो वेयर हाउस पर वेयरहाउस संचालक कमलेश मालवीय द्वारा पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया. इस दौरान भाजपा नेता अर्जुन मालवीय ने किसानों को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया. केंद्र पर पहले दिन ही किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. भाजपा नेता अर्जुन मालवीय ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल लाने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे तुलाई प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए.

सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों की सुविधा के लिए केंद्र पर छाया, पेयजल एवं बारदाने (कट्टों) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता तुलसीराम मसानिया, राजेश पाल,लेखराम यादव, हनुमंत सिंह गुर्जर, जिला सहकारी बैंक मैनेजर मनोज विजयवर्गीय, समिति प्रबंधक संजय सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे.

Next Post

साधु-संत और श्रद्धालु की सेवा ही सिंहस्थ में प्राथमिकता

Sat Apr 11 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर राजधानी भोपाल में बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें महाकाल की नगरी उज्जैन से लगभग 700 से 800 भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. मंडल अध्यक्ष, बीएलए, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े लोगों ने भाग लिया.इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like