
ग्वालियर। ब्लड मैन के नाम से मशहूर शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन के संस्थापक सुधीर राव दुरापे को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दुरापे ने इस सम्मान को सभी रक्तदाता बहनों-भाइयों को समर्पित किया है।
आपको बता दे सुधीर राव दुरापे स्वयं 82 बार रक्तदान कर चुके है और 2010 से आज तक रक्तदान के जरिये हजारों लोगों की जान बचा चुके हैं। कृषि विश्वविद्यालय स्थित दत्तोपंत ठेगड़ी सभागार में आयोजित समरसता सहभोज सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुधीर राव दुरापे को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, विधायक मोहनसिंह राठौर, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री इमरती देवी एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया भी उपस्थित थे।
