AI को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना समय की मांग: डॉ. सरोज गुप्ता

सागर:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के पर शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय सागर में व्याख्यान का आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि एआई (AI) को ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ (IKS) से जोड़ना आज के समय की मांग है। उनके अनुसार, भारतीय मूल्यों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ तकनीक का समन्वय न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्य वक्ता डॉ. मयंक कुमार रूसिया ने बताया कि वर्तमान में एआई शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसंधान और उद्योगों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तकनीक का रचनात्मक और सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत 10 विद्यार्थियों ने प्रौद्योगिकी विषय पर प्रभावशाली सेमिनार प्रस्तुत किए।

इसके साथ ही आयोजित ‘प्रश्न मंच’ (Quiz) में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने इस पूरे सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक और भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुचिता अग्रवाल एवं सह-संयोजन डॉ. संजय कुमार राय द्वारा किया गया, संचालन डॉ. रामकुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रंजना मिश्रा (विभागाध्यक्ष हिंदी) और विशेष अतिथि के रूप में डॉ. गोपा जैन (विभागाध्यक्ष जूलॉजी) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी, डॉ. विकास त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार दुबे मौजूद रहे।

Next Post

फील्ड में उतरें , स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा लें: संभागायुक्त

Tue May 12 , 2026
जबलपुर: गेहूं खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी उपार्जन केंद्रों का सघन भ्रमण करें और गेहूं खरीदी से संबंधति समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित करें। यह बातें संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। इसी प्रकार उन्होंने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य […]

You May Like